सभी राज्यों में खुलेगा विधि विश्वविद्यालय : मोइली
नई दिल्ली। विधि एवं न्याय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कहा है कि सरकार देश के सभी राज्यों में विधि विश्वविद्यालय खोलेगी। बुधवार को भारतीय अधिवक्ता परिषद (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) की नई वेबसाइट शुरू होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि विधि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार परिषद का पूरा सहयोग करेगी।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष और महान्यायवादी गोपाल सुब्रामण्यम ने कहा कि बार काउंसिल शीघ्र ही अखिल भारतीय अधिवक्ता परीक्षा शुरू करेगा ताकि जो लोग भारत में वकालत के पेशे में आना चाहते हैं उनकी बुनियादी कुशलता और ज्ञान की परीक्षा हो सके। यह परीक्षा इस साल दिसंबर में होगी। जो लोग परीक्षा में बैठने के इच्छुक होंगे उन्हें अधिवक्ता परिषद परीक्षा की तैयारी करने के लिए सामग्री उपलब्ध कराएगा। परीक्षा नौ भाषाओं में होगी।













Click it and Unblock the Notifications