पश्चिम बंगाल चुनाव : तृणमूल को बढ़त
कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में स्थानीय निकायों के लिए बुधवार सुबह आरंभ हुई मतगणना में कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
कोलकाता नगर निगम की 88 सीटों के अब तक ताजा रुझानों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ने 53 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर वाम मोर्चा 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस तीन और भारतीय जतना पार्टी (भाजपा) एक स्थान पर आगे है।
राज्य के 80 निकायों में हो रही मतगणना में वाम मोर्चे ने हुगली जिले के बल्ली में अपना कब्जा जमाया है। कटवा नगर निगम की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य में स्थानीय निकाय के लिए 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications