फुहार ने किया इंदौर का मौसम सुहाना
इंदौर, 2 जून (आईएएनएस)। लू के थपेड़ों के बीच शाम को गिरी फुहार ने इंदौर के लोगों को राहत दी है। वहीं काली घटाएं छाने से और राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।
प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ इंदौर को भी गर्मी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। पिछले कुछ दिनों से यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। बुधवार को यहां मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आया और बादलों ने अपना असर दिखाया जिसके चलते लगभग आधा घंटे तक गिरी बौछार ने शहरवासियों को काफी राहत दी। इतना ही नहीं काली घटाओं के गहराने के कारण हर किसी को और राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इंदौर संभाग में कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है, वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications