राहुल गांधी चेन्नई के दौर पर
चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी युवा कांग्रेस के शिविर का जायजा लेने बुधवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे।
गांधी यहां दोपहर बाद लगभग दो बजे पहुंचे और शिविर में उन्होंने दो घंटे बिताए।
इस शिविर में युवा कांग्रेस के लगभग 300 सदस्यों ने भाग लिया।
तमिलनाडु में हाल ही में युवा कांग्रेस के चुनाव हुए हैं।
तमिलनाडु युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एम. युवराज ने बताया कि गांधी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पार्टी को और लोकप्रिय बनाने की नसीहत दी। राहुल ने कहा कि वे लोगों से मिलें और सीधे तौर पर उनकी समस्याओं का समाधान करवाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications