फिलीपींस में सड़क हादसा, 15 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा मंगलवार को माउंटेन प्रांत के बेसाओ में हुआ। दुर्घटना में 15 से अधिक लोग घायल भी हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फोर्तुनाटो अल्बास ने बताया कि भारी बारिश की वजह से पर्वतीय इलाके में बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और यही हादसे की वजह बनी। शुरुआत जांच में पता चला है कि बस में क्षमता से अधिक सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications