इंदौर में दिनदहाड़े महिला की हत्या
इंदौर, 2 जून (आईएएनएस) इंदौर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई । हत्या का कारण और हत्यारों का पता नहीं ंचल सका है।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि छोटी ग्वाल टोली इलाके में स्थित शिवम अपार्टमेंट में रहने वाले विकास मित्तल की पत्नी सुनीता बुधवार की दोपहर को घर पर अकेली थी तभी उनकी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई।
बताया गया है कि विकास व सुनीता के दो पुत्र हैं जो घर पर नहीं थे। बड़ा बेटा जनक जब कोचिंग से लौटा तो उसने मां को खून से लथपथ पाया। घटना स्थल से पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले संघर्ष भी हुआ होगा क्योंकि दीवाल पर भी खून के निशान मिले हैं। हत्या का कारण और हत्यारे का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस को मौके से एक चाकू भी मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications