प. बंगाल मंे जल्द चुनाव से माकपा का इंकार
माकपा नेता नीलोत्पल बसु ने आईएनएस को बताया, "राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में केवल 16 प्रतिशत मतदाताओं ने भाग लिया। इस चुनाव के नतीजे को देखते हुए ऐसी मांग करना संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। पहले संपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया को समझा जाए।"
तृणमूल कांग्रेस कोलकाता नगर निगम के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अपनी भारी जीत से अति उत्साहित है। वह अब राज्य में सत्ताधारी वाममोर्चा का शासन अधिक दिनों तक चलने देने के पक्ष में नहीं है।
इस चुनाव में राज्य के ग्रामीण मतदाताओं ने भी वाममोर्चा को अंगूठा दिखाया है। ऐसा तब हुआ है, जबकि मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस में चुनावी तालमेल नहीं हो सका।
बसु, जो माकपा के केंद्रीय सचिवालय के सदस्य भी हैं, ने कहा कि वाममोर्चा सरकार को वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भी धक्का पहुंचा था। पार्टी कारणों का पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications