क्लिंटन फाउंडेशन ने हैती को दिए 10 लाख डॉलर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'इंटरिम हैती रिकंस्ट्रक्शन कमिशन' (आईएचआरसी) के गठन के बाद से हैती को मिलने वाली यही पहली सहायता राशि है। आईएचआरसी का गठन 31 मार्च को किया गया था और फिर इसे हैती की संसद ने मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि विगत 12 जनवरी को हैती में आए शक्तिशाली भूकंप में दो लाख से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications