राज्यसभा के लिए डीएमके उम्मीदवारों ने नामांकन भरा
डीएमके ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों के रूप में के. पी. रामालिंगम, टी. एम. सेल्वागणपति और संगारांकोइल थांग्वेल के नामों की घोषणा की थी। इसके लिए मतदान 17 जून को होगा।
कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) राज्यसभा की दो सीटों के लिए लड़ रही है और उसे सहयोगी दल एमडीएमके, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) का समर्थन हासिल है।
एआईएडीएमके ने अपने उम्मीदवार के तौर पर पी. एच. मनोज पंडियन और के. वी. रामालिंगम को खड़ा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications