अब वकालत के लिए देनी होगी परीक्षा: बीसीआई
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। अदालतों में वकालत करने की योग्यता हासिल करने के लिए अब नए कानून स्नातकों को इस साल से शुरू होने वाली एक नई परीक्षा में सफल होना होगा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीसीआई के अध्यक्ष व सॉलीसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा कि यह परीक्षा प्रतिवर्ष दो बार आयोजित की जाएगी। बीसीआई देश में कानूनी शिक्षा व व्यवसाय को विनियमित करने वाली शीर्ष सांविधिक निकाय है।
बीसीआई के नए दस्तावेज की प्रस्तुति और नई वेबसाइट पेश होने के अवसर पर कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications