द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम फटा, 3 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह घटना मंगलवार रात की है। इसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
बम निरोधक दस्ता के सदस्यों के द्वारा निष्क्रिय करने के प्रयास के दौरान सात फुट गहरे गढ्ढे में बम फटा।
जोएत्तिंजेन शहर के प्रवक्ता डेटलेफ जॉनसन ने कहा कि बम को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट हुआ। दुर्घटना के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया है।
बम विस्फोट जहां हुआ उस स्थान के 1,000 मीटर की परिधि में करीब 7,000 लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications