पंजाब में बच्ची बोरवेल में गिरी
पुलिस ने बताया कि दिलराजप्रीत कौर अपने मामा के आंगन में खेलते हुए दुर्घटनावश बोरवेल में गिर गई।
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "गुरदासपुर जिले के तिबरी छावनी से सेना के अधिकारी गांव में पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।"
उन्होंने बताया, "बचाव अभियान के दौरान सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है।"
अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने उसे उसके मामा रतनजीत सिंह के आंगन में खेलने के लिए छोड़ा था। बच्ची खेलते हुए बोरवेल में गिर पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications