करुणानिधि ने दान किया अपना घर
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जुलाई में एक समारोह के दौरान करुणानिधि ने गोपालपुरम में स्थित अपने घर को एक अस्पताल में बदलने की घोषण की थी। इसमें गरीब लोगों को मुफ्त में इलाज मुहैया कराया जाएगा।
औपचारिक तौर पर हस्तांतरण के लिए बुधवार को पंजीकरण का काम किया गया और इसे अंजुगम ट्रस्ट को सौंप दिया गया।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा," मैं अब संतुष्ट हूं।"
उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे मेरी इच्छा के विपरीत काम नहीं करेंगे। इस मामले में और भी नहीं।"
उनके इस घर में किसी विशेष घटना के बारे में पूछे जाने पर करुणानिधि ने कहा,"यही एक विशेष घटना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications