सड़क हादसे में 9 की मौत
बोकारो जिले के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
यह दुर्घटना तब हुई जब बोकारो जिले के कमलपुर गांव के नजदीक सामने से आ रहे पुलिस वाहन ने जीप को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि इस भिड़ंत के बाद जीप फिसलकर गढ्ढे में जा गिरी।
पुलिस के मुताबिक सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार जीप में 18 लोग सवार थे और बोकारो के सारानारी गांव से रामगढ़ जिले के राजरप्पा गांव जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications