इंदौर में 7 लाख रुपये की लूट
पुलिस के अनुसार छावनी क्षेत्र के तेल कारोबारी विजय चांडक का मुनीम प्रशांत सात लाख 29 हजार रुपये लेकर एम़ आई़ जी. रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा जा रहा था, तभी झाबुआ टावर के पास दुपहिया सवार बदमाशों ने उसे रोका और कनपटी से कट्टा भिड़ाकर लुटेरों ने पहले प्रशांत की सोने की चेन छीनी और फिर बैग छीन लिया।
छोटी ग्वालटोली थाने के प्रभारी डी़ क़े जैन ने बताया कि प्रशांत की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications