ग्वालियर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
ग्वालियर, 2 जून (आईएएनएस)। ग्वालियर में अज्ञात लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर सुशील शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह कारोबारी विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज इलाके में रहने वाले सुशील शर्मा पर मंगलवार की रात को दो अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। जनकगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह जादौन ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। आशंका है कि हत्या की वजह कारोबारी विवाद हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications