सिस्टेमा श्याम भारत में 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी
कंपनी के कार्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग के निदेशक वी. के. चेरियन ने कहा, "हम भारत में 1.5 अरब डॉलर का निवेश कर चुके है और अगले एक साल में इसे बढ़ाकर 2.5 अरब डॉलर करेंगे।"
रूसी कंपनी सिस्टेमा और भारतीय समूह श्याम का संयुक्त उपक्रम वाली यह कंपनी के पास देश के 22 सर्किलों में मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने का लायसेंस है।
गोवा में एमटीएस की सेवाओं की शुरूआत करते हुए चेरियन ने कहा कंपनी जल्दी ही देश के सभी प्रमुख दूरसंचार सर्किलों में अपनी सेवाएं शुरू कर देगी।
उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र में देर से प्रवेश करने के बावजूद एमटीएस के ग्राहकों की संख्या मई 2010 तक 45 लाख हो गई है।"
कंपनी के मुख्य सूचना अधिकारी राजीव बत्रा ने कहा कि डाटा सेवाओं के क्षेत्र में एमटीएस का लक्ष्य 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी प्राप्त करना है। उन्होंने कहा, "हम उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। हम सीडीएमए क्षेत्र में रहकर संतुष्ट हैं, हम जीएसएम क्षेत्र मे प्रवेश की योजना नहीं बना रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications