नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत (लीड-1)
विशाखापट्टनम तट पर नौसैनिक बेड़े आईएनएस डेगा पर तैनात चेतक हेलीकॉप्टर अंकपल्ली में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पानी में गिर गया। दुर्घटना पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से बताया कि कम ऊंचाई पर उड़ रहा हेलीकॉप्टर बिजली के हाई टेंशन तारों में उलझकर शारदा नदी में गिर गया।
अधिकारी ने बताया कि जाहिर है कि हेलीकॉप्टर के पानी में गिरने से अन्य लोगों की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया, लेकिन उसमें आग नहीं लगी।
हेलीकॉप्टर दैनिक प्रशिक्षण उड़ान पर था। चालक दल के सदस्यों की पहचान तुरंत नहीं बताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications