मेरा भारत से मोहभंग हो गया है : जरदारी

जरदारी ने 'न्यूजवीक' पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "भारत से मेरा मोहभंग हो गया है। मैं आशा करता हूं कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ज्यादा परिपक्व व्यवहार करे। हम पूर्वी और पश्चिमी सीमा पर खतरा झेल रहे हैं।"

मुंबई पर नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले के एक मात्र जीवित पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को मांगे जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर जरदारी ने यह टिप्पणी की।

जारदारी ने कहा, "आतंकवाद ने एक नई स्थिति पैदा की है जहां कुछ लोग पूरे राष्ट्र को युद्ध में झोंक सकते हैं। सच्चाई यह है कि इन लोगों को पाकिस्तानी, भारतीय या बांग्लादेशी करार देना ठीक नहीं है। ये गैर-राष्ट्रीय व्यक्ति (नॉन स्टेट एक्टर) हैं और राज्यों को राज्यों की तरह व्यवहार करना चाहिए।"

उन्होंने हालांकि जोर दिया कि वह कभी भी भारत के प्रति आक्रामक नहीं रहे। उन्होंने कहा, "प्रकृति से मैं उदार और सिद्धांतों से मैं लोकतंत्रवादी हूं। जहां तक मैं मानता हूं कि युद्ध कभी किसी चीज का समाधान नहीं हो सकता।"

जरदारी ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर विफल बम हमले के आरोपी फैसल शहजाद से भी दूरी बनाने की कोशिश की। शहजाद पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी नागरिक है।

उन्होंने कहा, "शहजाद यद्यपि पाकिस्तानी मूल का है लेकिन वह अमेरिकी नागरिक है। बुराई का कोई इलाज नहीं है।"

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के मसले पर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच सहयोग बेहतर हैं।

जरदारी ने कहा, "हम पाकिस्तान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम इस मसले पर अपने देश के मानचित्र को हाथ में लेकर काम कर रहे हैं। हम जानना चाहेंगे कि अफगान तालिबान को कौन वित्तीय सहायता मुहैया करवा रहा है और कौन पाकिस्तानी तालिबान को सहायता दे रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+