शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 170 अंक बढ़ा (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 16,774.15 अंक का उच्च और 16,571.45 अंक का निम्न स्तर छुआ, कारोबार खत्म होने तक यह 16,741.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं कारोबार के दौरान निफ्टी ने 5,031.20 अंक का उच्च और 4,967.05 अंक का निम्न स्तर छुआ, बाद में यह 5,019.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 57.21 अंक (0.85 प्रतिशत) बढ़कर 6,800.97 अंक पर और स्मॉलकैप सूचकांक 66.52 अंक (0.79 प्रतिशत) बढ़कर 8,529.45 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में बीएसई पर सभी क्षेत्रों के सूचकांक बढ़कर बंद हुए। प्रौद्योगिकी (1.95 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल (1.74 प्रतिशत), रियल्टी (1.33 प्रतिशत), और उपभोक्ता वस्तुएं (1.14 प्रतिशत) क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में रिलायंस कम्यूनिकेशन (11.02 प्रतिशत), भारती एयरटेल (5.16 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (4.03 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़कर बंद होने वाले शेयर रहे।
वहीं सेंसेक्स में टाटा पावर (1.36 प्रतिशत),विप्रो (1.22 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (0.85 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरकर बंद हुए।
बीएसई पर बढ़कर बंद होने वाले शेयरों की संख्या 1,663 और गिरकर बंद होने वाले शेयरों की संख्या 1,097 रही। वहीं 129 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications