सुरक्षा परिषद में भारतीय दावे पर अमेरिका का सधा रुख

वाशिंगटन, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता के दावे पर सधा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि सुरक्षा परिषद के सुधार में भारत की एक अहम भूमिका है। उसने यह भी कहा कि हर हाल में सुरक्षा परिषद की प्रभावशीलता बनी रहनी चाहिए।

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स ने बुधवार से शुरू होने जा रही भारत-अमेरिका सामरिक वार्ता से पहले मंगलवार को कहा, "वैश्विक मामलों में भारत के बढ़ती भूमिका के चलते यह स्पष्ट है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सुधार प्रकिया में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

भारत को सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य समर्थन करने के सवाल पर अमेरिकी नीति निर्धारकों में से एक बर्न्‍स ने कहा, "सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दा वर्ष 2010 की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "हम सुरक्षा परिषद की प्रभावशीलता को कायम रखना चाहते हैं। परंतु अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका प्रशासन न सिर्फ सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए गंभीर है बल्कि वह इसका विस्तार भी करना चाहता है।"

पत्रकारों द्वारा सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता पर अमेरिका का रुख जानने के सवाल को दोहराए जाने पर बर्न्‍स ने कहा, "मैं समझता हूं कि अमेरिका के लिए यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और मेरा मानना है कि भारत इस प्रक्रिया का हिस्सा जरूर बनेगा।"

आर्थिक मंदी के दौरान जी-20 के एक शक्ति केंद्र के रूप में उभरने की बात उठाए जाने पर इसे अमेरिकी समर्थन की कोई बात कहे बिना उन्होंने कहा, "हमने कई अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण गतिविधियां देखी हैं।"

बर्न्‍स ने कहा, "हमें भारत और अन्य देशों के विश्व में बढ़ते प्रभाव पर इस लिहाज से गौर करने की गंभीर आवश्यकता है कि उनकी भूमिका वैश्विक मामलों में किस कदर बढ़ रही है।।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+