सड़क दुर्घटना में 4 श्रद्धालुओं की मौत
यह दुर्घटना जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में बहराइच रोड पर तब हुई जब उर्स में शिरकत करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस खड़े ट्रक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इसकी वजह से चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
पयागपुर थाना प्रभारी भगौती सिंह ने संवादाताओं को बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 31 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक श्रद्धालु पयागपुर इलाके के एक गांव के रहने वाले थे और बस से बहराइच शहर में लगे उर्स में शिरकत करने जा रहे थे। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications