रीवा के केंद्रीय जेल में मिले मोबाइल और सिमकार्ड
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल में गड़बड़ियां होने की लंबे अरसे से शिकायतें मिल रहीं थीं। इसी के आधार पर बुधवार को जिलाधिकारी जी. पी. श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक उमेश जोगा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के दल ने तलाशी अभियान चलाया।
जोगा ने आईएएनएस को बताया है कि तलाशी अभियान के दौरान एक मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड, नगदी, तम्बाकू और सिगरेट आदि बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications