पश्चिम बंगाल में फौरन हों विस चुनाव : ममता (लीड-1)

कोलकाता, 2 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में फौरन विधानसभा चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों के चुनावों में उनकी पार्टी से मिले करारे आघात के बाद वाममोर्चा सरकार चलाने का अधिकार खो बैठा है।

दिल्ली से यहां पहुंचने पर बनर्जी ने कहा, "हम बंगाल की जनता को बधाई देते हैं। यह बंगाल की मां, माटी, मानुष की जीत है। राज्य सरकार सत्ता में रहने के सारे अधिकार खो बैठी है और पश्चिम बंगाल में फौरन विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।"

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं। कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है और 2005 से जीतते आ रहे वाममोर्चे को शिकस्त दी है।

बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी 81 स्थानीय निकायों में से 50 से ज्यादा पर नियंत्रण स्थापित करेगी।

बुधवार को जारी मतगणना के नतीजे आने शुरू होने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों को कोलकाता भर में खुशियां मनाते देखा गया। तृणमूल कांग्रेस की जीत को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। वाममोर्चे का पहले 81 में से 54 निकायों पर कब्जा था।

इससे पहले नई दिल्ली से रवाना होते समय बनर्जी ने कहा था कि उन्हें राज्य की जनता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा था कि परिणामों के बारे किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

रविवार को कोलकाता नगर निगम सहित 81 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों में 70 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+