चिदंबरम का नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ की मदद का वादा
चालीसवीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में दिए भाषण के दौरान उन्होंने कहा, "पिछले आठ सप्ताहों में राज्य में हिंसा की 28 बड़ी घटनाएं हुई हैं। हिंसा में कई लोग मारे गए और कई जख्मी हुए।"
उन्होंने कहा, "मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को यह बताना चाहता हूं कि कठिनाई के इस समय में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।"
कांग्रेस को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "मेरे दिमाग में इस विषय में कोई संशय नहीं है कि हम नक्सली आतंकवाद को पराजित करेंगे। छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए अपनी पूरी शक्ति और क्षमता से इस बुराई से लड़ना है।"
तीन दिवसीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी हालांकि वामपंथी आतंकवाद और अतिवाद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications