निर्वाचन आयोग का असम में समय पूर्व चुनाव से इंकार
निर्वाचन आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने पत्रकारों से कहा, "असम में समय से पूर्व चुनाव कराने की कोई संभावना नहीं दिख रही है और न ही निकट भविष्य में ऐसी कोई संभावना है।"
कुरैशी और चुनाव आयुक्त वी. एस. संपत पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनाव अधिकारियों की गुरुवार से हो होने जा रही बैठक में शामिल होने आए हैं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला गुरुवार को बैठक में शामिल होंगे।
कुरैशी ने हालांकि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और दबाव समूहों द्वारा दबाव बनाए जाने पर चिंता जाहिर की।
कुरैशी ने कहा, "हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं और बैठक में निश्चित तौर पर इस पर चर्चा होगी।"
असम में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का मुद्दा हमेशा से प्रमुख राजनीतिक मुद्दा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), असम गण परिषद (एजीपी) और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) आरोप लगाते रहे हैं कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए अवैध बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications