प्रणब ने ममता को बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी

प्रणब पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) सहित 81 नगरीय निकायों में हुए चुनावों में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की बात स्वीकारते हुए प्रणब ने कहा, "मैं ममता बनर्जी को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई देना पसंद करूंगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लोगों का फैसला मंजूर है।"

तृणमूल कांग्रेस ने भारी अंतर से कोलकाता नगर निगम चुनाव जीता है। राज्य के अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों से आ रही परिणामों की शुरुआती जानकारी से भी पार्टी की जीत के संकेत मिल रहे हैं।

लोकसभा चुनावों के एक साल बाद ये चुनाव हुए हैं। लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस-कांग्रेस गठबंधन ने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के साथ सत्तारूढ़ वाम मोर्चे का सफाया कर दिया था।

वैसे इन चुनावों में राजनीतिक समीकरण काफी बदल गए थे। इस बार तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच एक भी सीट के लिए समझौता नहीं हो सका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+