नेपाल में गांजे के साथ पकड़े गए भारतीय पुलिसकर्मी
नेपाल के समाचार पत्र 'गोरखापत्र' के अनुसार पकड़े गए पुलिकर्मी इंद्र भानु राय और उमेश यादव उत्तर प्रदेश के बदौनी पुलिस थाने में तैनात हैं। इन्हें 700 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया है।
सीमा पर स्थित बस अड्डे पर सोमवार को पुलिस जांच के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। दोनों पुलिकर्मियों को औपचारिक तौर जिला अदालत में पेश किया गया। इन पर मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप लगाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications