उपुयक्त साजो-सामान की कमी से जूझ रहे पुलिस बल: चिदंबरम (लीड-1)
रायपुर में आयोजित 40वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में चिदंबरम ने कहा, "110 करोड़ की आबादी वाले मुल्क में सुरक्षा प्रबंध कर पाना मुश्किल है। यह सुरक्षा प्रबंध करना उस स्थिति में और कठिन हो जाता है जब एक पड़ोसी अस्थिरता से घिरा हो।"
तीन दिनों तक चलने वाली इस कांग्रेस में उन्होंने कहा कि देश में पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता दोगुनी करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस में भर्तियों को भी तेज करने पर बल दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार पुलिस बलों में आज लगभग 3,35,000 पद रिक्त हैं। हमारे यहां एक लाख व्यक्तियों पर मात्र 160 पुलिसकर्मी हैं जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों से कहीं कम हैं।"
इस मौके पर चिदंबरम ने छत्तीसगढ़ में हाल की नक्सली हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "राज्य में बीते आठ सप्ताहों के दौरान हिंसा की 28 बड़ी वारदाते हुई हैं और इनमें बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को बताना चाहता हूं कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार आपके साथ खड़ी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications