नौसेना हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल सुरक्षित
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर पी. वी. एस. सतीश ने आईएएनएस को बताया,"आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित नौसेना के हवाई अड्डे 'आईएनएस डेगा' पर तैनात चेतक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस पर सवार चालक दल के तीनों सदस्य सुरक्षित हैं।"
सतीश ने बताया कि हेलिकॉप्टर दैनिक प्रशिक्षण उड़ान पर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications