चीन में भूस्खलन, 18 मरे
सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने भूमि एवं संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए एक बयान के हवाले से बताया है कि इस घटना में यांगचोंग गांव के आठ और रांगजियन क्षेत्र के 10 लोग मारे गए।
यांगचोंग गांव के 18 और रांगजियन काउंटी के 16 लोग अब भी लापता हैं। एक अधिकारी वांग हेई ने बताया, "रांगजियन क्षेत्र के कई गांवों ल्यूवांग, चेन और लांगटोऊ में कई घर भूस्खलन में दब गए हैं।"
अधिकारियों ने बताया कि इस भूस्खलन में कुल 2,273 घर और 78,000 हेक्टेयर भूमि में फैली फसलें तबाह हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications