सफदरजंग में मेडिकल छात्रों की हड़ताल से मरीज बेहाल
उल्लेखनीय है कि कुछ जूनियर डॉक्टर और 300 से ज्यादा मेडिकल छात्रों की पानी, लिफ्ट और एयर कंडीशनिंग संबंधी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भूख हड़ताल चल रही है।
इसके चलते अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही है। पिछले दो महीनों से वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमसीसी) के छात्र पीने के पानी, लिफ्ट और एयर कंडीशनिंग संबंधी समस्याओं को दूर करने की मांग कर रहे थे।
छात्र अस्पताल के बहिरंग मरीज विभाग (ओपीडी) के पास भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यहां हर रोज 8,000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं।
छात्रों पर बुधवार को करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया, लेकिन छात्र हड़ताल खत्म करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कॉलेज अधिकारियों को दो दिन के भीतर उनकी मांगों को पूरा करना होगा।
एमबीबीएस तीसरे वर्ष के एक छात्र ने बताया," हड़ताल पर लड़कियों के बैठे होने के कारण पुलिकर्मियों ने लाठी चार्ज रोक दिया।"
चिकित्सा अधीक्षक एन. के. मोहंती ने छात्रों की सभी मांगे पूरा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन हड़तालियों पर इसका असर नहीं पड़ा।
वीएमसीसी के छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष करण वत्स ने आईएएनएस को बताया,"हम भूख हड़ताल खत्म करने के मूड में नहीं हैं। कॉलेज अधिकारियों को जल्द ही हमारी मांगों को पूरा करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications