मेक्सिको में सामूहिक कब्र से 40 शव बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई ने प्रांतीय अटार्नी जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता अलबर्टिको गुइंतो के हवाले से मंगलवार जानकारी दी है कि फॉरेंसिक परीक्षणों के बाद शव की पहचान इगूला जेल के संरक्षक डेनियल ब्रेवो मोता के रूप में की गई। मोटा की उम्र 53 वर्ष बताई जा रही है।
गुइंतो ने बताया कि कब्र शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक खान के पास मिली है। मोता को पिछले महीने कुछ हथियारबंद लोगों के एक समूह ने अगवा कर लिया था। उनके साथ इस समूह ने जेल के मनोचिकित्सक इग्नासियो सुआस्तेगोई पेरेज को भी अगवा किया था।
ग्वेरेरो जेल के उप प्रमुख एंजेल गार्सिया ने बताया कि सेना की कार्रवाई में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने कबूल किया कि वह मोता को अगवा करने के अभियान में शामिल था। उसने बताया कि अगवा करने वाले समूह में शामिल लोगों ने मोता और पेरेज की हत्या कर उनके शवों को एक गड्ढे में फेंक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications