रामविलास ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा
पटना, 2 जून (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने बुधवार को बिहार से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
इस मौके पर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित राजद और लोजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
रामविलास की प्रस्तावक राबड़ी देवी बनीं जबकि रामकृपाल के प्रस्तावक रामविलास के भाई लोजपा नेता पशुपति पारस बने। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा में राजद के 56 और लोजपा के 12 सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications