भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम लगाएगी सिकोरस्की

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। सैन्य एवं व्यवसायिक हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी सिकोरस्की एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन अगले कुछ महीनों में भारत में ही उपकरण बनाने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ साझा उपक्रम लगाएगी।

भारतीय बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यह अमेरिकी कंपनी नई तकनीक और नए विमान विकसित करने के लिए साझा उपक्रम लगाने के लिए सरकारी क्षेत्र की कंपनियों से बातचीत शुरू करने पर विचार कर रही है।

सिकोरस्की के भारत के क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी एंथनी मोरलैंड ने आईएएनएस से कहा, "हमारी प्राथमिकता केवल बेचने की नहीं है, हां हम एस-76, एस-92, द ब्लैक हॉक और द सी हॉक हेलीकॉप्टर बेचना चाहते हैं लेकिन हम इससे कहीं विस्तृत रणनीति पर काम कर रहे हैं जो कि इस बाजार के लिए बहुउद्देशीय नजरिया रखती है।"

भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर नए निर्माण उपक्रम और नई तकनीक विकसित करने की बात को और स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "बेशक हम ऐसा करने जा रहे हैं और आप अगले छह से आठ महीनों में इसके बारे में काफी कुछ सुनेंगे।"

इससे पहले सिकोरस्की टाटा एडवांस सिस्टम्स के साथ सयुक्त उपक्रम बना चुकी है और नवम्बर तक भारत में बने एस-92 हेलिकाप्टर केबिन बाजार में उतारने वाली है।

मोरलैंड ने कहा, "टाटा के साथ मिलकर बनाया जा रहा पहला केबिन नवंबर में तैयार हो जाएगा।"

विख्यात लड़ाकू हेलिकॉप्टर ब्लैक हॉक की निर्माता सिकोरस्की अब भारत में अपने एस-92 हेलिकॉप्टरों की बिक्री का प्रयास कर रही है।

मोरलैंड ने कहा कि अगले पांच साल में हम भारत के बाजार के लिए उपकरणों का निर्माण यहीं से करेंगे। अगर भारत चाहे तो हम यहां बहुत गुणवत्तापूर्ण तकनीक ला सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+