नुकसानदायक है ज्यादा कैल्शियम की खुराक
विभिन्न बाहरी माध्यमों के जरिए कैल्शियम के अत्यधिक सेवन के कारण रजोनवृत्ति की उम्र में आ चुकीं महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, प्रत्योरोपण कराने वाले लोगों, बूलिमिया (खानपान से जुड़ा विकार) से पीड़ित लोगों और डॉयलिसिस पर रहने वाले लोगों को शारीरिक नुकसान हो सकता है।
इसके कारण इन सभी लोगों को कैल्शियम क्षार सिन्ड्रोम नाम की बीमारी हो सकती है। दुनिया भर में कैल्शियम क्षार सिन्ड्रोम और दुग्ध क्षार सिन्ड्रोम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है क्योंकि इन दिनों बाहरी स्रोतों के माध्यम से कैल्शियम और विटामिन-डी पर आश्रित रहने का चलन भी बढ़ गया है।
इस बीमारी के कारण उच्च रक्तचाप के साथ-साथ किडनी के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी से बचने के लिए बाजार में इन दिनों कुछ ऐसी दवाएं मिलने लगी हैं, जो शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की मात्रा को संतुलित करती हैं लेकिन यह इसका इलाज नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications