कैसर बिहार कांग्रेस इकाई के नए अध्यक्ष, वासनिक प्रभारी
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई में शीर्ष स्तर पर बदलाव करते हुए बुधवार को महबूब अली कैसर को राज्य में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव कैसर को अनिल कुमार शर्मा की जगह बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के स्थान पर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को जगदीश टाइटलर के स्थान पर बिहार में पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। टाइटलर को कांग्रेस सेवा दल का प्रभार सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications