मप्र में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, उपनिरीक्षक की मौत
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को तवा नगर थाने के उप निरीक्षक आऱ एस़ सोनी पुलिस कर्मियों को भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए इटारसी ले जा रहे थे। तभी स्टेयरिंग फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में उपनिरीक्षक सोनी की मौत हो गई, वहीं सात कर्मी जख्मी हो गए। घायलों को इटारसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications