'गाजा पर नाकाबंदी खत्म करे इजरायल'
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इजरायल से गाजा पट्टी पर की गई नाकेबंदी को खत्म करने के लिए कहा है। संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के सहायक महासचिव ऑस्कर फर्नाडीज-टारंको ने सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में सोमवार को बताया कि गाजा के तट पर सहायताकर्मियों पर जो हमला हुआ, वह गाजा पर नाकेबंदी न होने की स्थिति में संभव नहीं था।
पढ़ें - देश-दुनिया की ताजा खबरें
इस बैठक में टारंको संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की ओर से शामिल हुए थे। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन और ब्राजील के राजदूतों ने भी गाजा से नाकेबंदी हटाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि रविवार को इजरायल की सेना ने गाजा की ओर से सहायता समाग्री ले जा रहे छह जहाजों पर गोलीबारी कर दी थी। इसमें नौ लोग मारे गए थे और 30 घायल हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications