पंजाब: जबरन वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी निलंबित

जिरकपुर। पंजाब के जिरकपुर कस्बे में वाहन चालकों से जबरन वसूली कर परेशान करने वाले यातायात विभाग के दो पुलिसकर्मियों को सोमवार रात को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कबीर सिंह और गुरविंदर सिंह को सोमवार रात को निलंबित किया गया। मोहाली जिले के जिरकपुर कस्बे के यातायात प्रभारी मंजीत सिंह का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन में कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक जी.पी.एस.भुल्लर ने बताया, "पुलिसकर्मियों के खिलाफ हमें बहुत शिकायतें मिलीं थी। वे ड्यूटी के तय समय से दो घंटे पहले छह बजे सुबह ही जिरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पहुंच जाते थे और आठ बजे से वास्तविक ड्यूटी शुरू करते थे। दोनों अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करते थे।"

भुल्लर ने कहा, "मैंने पुलिस उपाधीक्षक को इस मामले की जांच करने के लिए कहा था। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया और इस कस्बे के यातायात प्रभारी का स्थानांतरण भी कर दिया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+