असम में मुठभेड़ में 2 उग्रवादी मारे गए
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल के संयुक्त दल और प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के तीन उग्रवादियों के बीच हुई यह मुठभेड़ मंगलवार को गुवाहाटी से 230 किलोमीटर दूर स्थित कोकराझार जिले के ओडेंगबाजार गांव में हुई।
पुलिस ने कहा, "तीन उग्रवादियों के छिपे होने की खूफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बल के जवान वहां पहुंचे। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई।"
इस दौरान एनडीएफबी के दो उग्रवादी मारे गए लेकिन तड़के सुबह हुई कार्रवाई में अंधेरे का फायदा उठाकर एक उग्रवादी भागने में कामयाब हो गया।
मारे गए उग्रवादियों के पास से राइफल, बंदूकें, ग्रेनेड और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए।
अधिकारियों ने कहा कि उग्रवादियों का समूह यहां हिंसा की कोई वारदार करने आया था या फिर जबरन वसूली करने।
एनडीएफसी पश्चिमी असम में बोडो जनजातियों के इलाके को स्वतंत्र कराने के लिए संघर्ष कर रहा है।
पिछले छह महीनों में सुरक्षा बलों ने एनडीएफबी के 50 से ज्यादा उग्रवादी अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications