बिहार में लोग उमस से बेहाल
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा गर्म स्थान गया रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, हालांकि अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications