मारुति ने मई में 1 लाख से अधिक कारें बेची
कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पहली बार एक माह के अंदर एक लाख से अधिक कारों की बिक्री की है। इससे पहले फरवरी में कंपनी ने 96,650 कारों की बिक्री की थी।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि मई में घरेलू बाजार में 90,041 कारों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष के इस माह की तुलना में 27.2 फीसदी अधिक है। बीते माह के दौरान निर्यात में 33.5 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 12,134 ईकाई तक पहुंच गया।
ए 2 सेगमेंट की छोटी कारों, जिसमें अल्टो, वैगन आर, जेन, स्विप्ट, रिट्ज और ए-स्टार शामिल है, की बिक्री 16.6 फीसदी बढ़कर 62,379 हो गई।
ए 3 सेगमेंट की मध्यम आकार की कारों की बिक्री 60.5 फीसदी बढ़कर 10,883 हो गई जबकि सी सेगमेंट में 12,953 कारों की बिक्री हुई। ए3 सेगमेंट में एसएक्स4 और डी'जिरे शामिल है, जबकि सी सेगमेंट में ओमनी, वर्सा और एको शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications