झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगा (लीड-1)
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी गई और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया।
राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक ने राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से बातचीत के बाद सोमवार को अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से बातचीत कर सरकार गठन की संभावनाएं तलाशी।
सरकार गठन की संभावनाओं को क्षीण देखने के बाद राज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी।
भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सोरेन ने रविवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी पार्टी सरकार गठित करने को इच्छुक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications