बुधवार को 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। राजधानी में मंगलवार को वर्षा होने की संभावना नहीं है। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।"
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
शानदार सप्ताहांत के बाद राजधानी में सोमवार से गर्मी और उमस बढ़ गया है। सोमवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो औसत से दो डिग्री ऊपर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications