बेटी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी
लखनऊ, 1 जून(आईएएनएस)। लखनऊ में कर्ज चुका पाने में नाकाम होने पर पेशे से वकील प्रभात सिन्हा ने अपनी बेटी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। सिन्हा ने आत्महत्या करने से पहले अपने बेटे पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन उसकी जान बच गई।
घटना तीन-चार दिन पहले की है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मंगलवार रात को हुई। जब पड़ोसियों द्वारा आज दुर्गंध आने की शिकायत करने के बाद पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा।
लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया हुसैनगंज इलाके के डायमंड अपार्टमेंट में रहने वाले प्रभात सिन्हा (45) ने धारदार हथियार से अपनी बेटी शिवांगी(24) और बेटे सिद्धार्थ(16) पर हमला किया जिसमें शिवांगी की मौत हो गई जबिक सिद्धार्थ की जिंदगी बच गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बेहोश अवस्था में घायल पड़े सिद्धार्थ की सांसें चल रही थी।
श्रीवास्तव ने कहा कि घटना तीन-चार दिन पहले की प्रतीत हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थ का हम होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बयान के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
श्रीवास्तव ने बताया कि सिन्हा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने कहा कि लोन न चुका पाने के कारण उन्होंने इतना कठोर कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक सिन्हा की पत्नी ने भी दो साल पहले आत्महत्या कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications