अंतर्राष्ट्रीय गणतिज्ञ सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत हैदराबाद में 19 से 27 अगस्त, 2010 तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गणितज्ञ सम्मेलन (आईसीएम) की मेजबानी करेगा। आईसीएम के सैकडोंे वर्षो के इतिहास में यह प्रथम अवसर है जब यह सम्मेलन भारत में आयोजित किया जाएगा और एशियाई देशों में तीसरी बार (1990 का सम्मेलन क्योटो और 2002 में बीजिंग में आयोजित किया गया था)।

आईसीएम के अवसर पर दिया जाने वाला पुरस्कार व्यापक स्तर पर लोगों की दृिष्ट के अनुरूप सम्मेलन के सबसे आकर्षक विषयों में से एक को दिया जाएगा। आईसीएम हैदराबाद में नीवानलिन्ना पुरस्कार और गॉस पुरस्कारों के अलावा चर्न पुरस्कार नामक एक नया पुरस्कार, ज्यामिती के क्षेत्र में बीसवीं शताब्दी के एक जाने-माने व्यक्तित्व एस.एस.चेर्न के नाम पर प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रथम बार किसी ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने गणति में जीवनभर की शानदार उपलब्धि में उच्चतम स्तर की पहचान कायम की हो।

इस सम्मेलन के दौरान, विख्यात खगोलज्ञ और गणतिज्ञ भास्कराचार्य की पुत्री के नाम पर पहली बार दिया जाने वाला लीलावती पुरस्कार भी गणति को विख्यात बनाने की दिशा में शानदार योगदान देने वाले व्यक्तित्व को प्रदान किया जाएगा। गणतिज्ञ समुदाय में फिल्ड्स पदक को नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है। ये पुरस्कार इस सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान चार वर्षो में एक बार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों का प्रबंधन अंतराष्ट्रीय गणितज्ञ संघ (आईएमयू) के एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा किया जाता है।

इस सम्मेलन के दौरान करीब 200 आमंत्रित वार्ताएं होंगी और प्रत्येक में इस क्षेत्र के मूल्यांकन से जुड़ी प्रसिद्ध प्रतिभाओं द्वारा उपस्थित गणतिज्ञ समुदाय को गणित के विभिन्न क्षेत्रों में एक-एक घंटे के करीब 20 पूर्ण व्याख्यान देंगे।

आईसीएम से पूर्व दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला गणतिज्ञ सम्मेलन का भी आयोजन हैदराबाद में किया जाएगा। आईएमयू की आम बैठक, आईसीएम से पूर्व 16-17 अगस्तर, 2010 को बंग्लौर में होगी।

वर्ष 2010 गणति के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। इस वर्ष भारतीय गणतिज्ञ समाज की स्थापना का शताब्दी वर्ष है जबकि दूसरी गणतिज्ञ संस्था-रामानुज गणतिज्ञ संस्था अपना रजत जयंती समारोह भी मना रही है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ परमाणु ऊर्जा विभाग और हैदराबाद विश्वविद्यालय आईसीएम में आंशकि रूप से वित्तीय सहयोग कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+