Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जगन को रैली की इजाजत नहीं दी गई : मोइली (लीड-1)

पार्टी आलाकमान के निर्देशों का उल्लंघन कर आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में रैली पर अडिग रहने वाले कांग्रेस सांसद वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के प्रभारी और केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली से मुलाकात के बाद कहा कि सभी मसले सुलझा लिए गए हैं और रैली के लिए उन्हें हरी झंडी मिल गई है।

लेकिन इसके कुछ समय बाद मोइली ने कहा कि उन्हें रैली की इजाजत नहीं दी गई है।

मोइली से मुलाकात के बाद जगनमोहन ने संवाददाताओं से कहा कि यह मुलाकात बहुत अच्छी रही और सभी मुद्दे सुलझा लिए गए। उन्होंने यह मानने से इंकार कि रैली को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं और उनके बीच गलतफहमियां थीं। सोमवार को जगन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जनमोहन को 28 मई को प्रस्तावित रैली के सिलसिले में बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया था। रैली के लिए वारंगल जिले के महबूबाबाद जाते समय उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था। इस वजह से समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा भड़क उठी थी।

इससे पहले जगन ने कहा था कि इस रैली का आयोजन उन्होंने अपने पिता व आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की खातिर की थी, जिनकी पिछले साल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+