उत्तर प्रदेश में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा और झांसी राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे। जहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, कानपुर का 42.9 डिग्री, वाराणसी का 43.2 डिग्री और लखनऊ का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान पूर्वाचल और मध्य भाग के विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि गर्मी और तपिश की मार झझ्ेल रहे बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम यथावत रहेगा जबकि पूर्वाचल के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications