उप्र भाजपा करेगी 3 जून से राज्यव्यापी प्रदर्शन
लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी जनता के सहयोग से सड़कों पर उतरकर मायावती सरकार को अघोषित बिजली कटौती का तत्काल हल करने के लिए मजबूर करेगी।
शाही ने आरोप लगाया कि मायावती सरकार में प्रदेश का आम आदमी बिजली और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि हमारा राज्यव्यापी प्रदर्शन 3 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। प्रदर्शन के दौरान राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बिजली कटौती और पीने की पानी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications